भगवान शिव के समस्त भारत में 12 ज्योतिर्लिंग मुख्य हैं. जो निम्न हैं :
- सौराष्ट्र प्रदेश अर्थात काठियावाड़ में श्रीसोमनाथ ज्योतिर्लिंग.
- श्रीशैल पर्वत पर कृष्णा जिले के कुर्नूल में श्रीमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग.
- उज्जैन में श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग.
- मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के एक द्वीप पर मालवा क्षेत्र में श्रीऊँकारेश्वर ज्योतिर्लिंग.
- झारखंड में देवघर जिले में वैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग.
- उत्तराखण्ड में श्रीकेदारनाथ ज्योतिर्लिंग.
- महाराष्ट्र में भीमा नदी के किनारे श्रीभीमाशंकर ज्योतिर्लिंग.
- उत्तर प्रदेश में वाराणसी में श्रीविश्वनाथ ज्योतिर्लिंग सभी मुख्य ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
- महाराष्ट्र के नासिक जिले में श्रीत्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग.
- गुजरात के द्वारका जिले में श्रीनागेश्वर ज्योतिर्लिंग.
- तमिलनाडु में रामनाड जिले में श्रीरामेश्वर ज्योतिर्लिंग है. यहाँ भगवान श्रीराम ने भगवान शंकर जी की पूजा की थी.
- महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले में श्रीघुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें